ICICI बैंक ने भी सस्ता किया लोन, SBI, HDFC बैंक जितना सस्ता हुआ कर्ज

देश के तीन दिग्गज बैंकों ICICI बैंक SBI और HDFC बैंक में कर्ज सस्ता करने को लेकर जबर्दस्त होड़ मची हुई है।

अभी हाल ही में HDFC बैंक ने बेस रेट में 0.15% की कटौती करते हुए उसे SBI  के बेस रेट 9.70 % के बराबर कर दिया था और अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने भी बेस रेट या मिनिमम लेंडिंग रेट में 0.05% की मामूली कटौती करते हुए इसे 9.70%कर दिया है। यानी अब ICICI बैंक के लोन ग्राहकों पर भी  EMI का बोझ कुछ कम होगा।

इस साल रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.75% की कटौती और महंगे ब्याज के कारण लोन की मांग में कमी ने बैंकों पर कर्ज सस्ता करने का दबाव बढ़ा दिया है। होम और ऑटो लोन की मांग तो कुछ हद तक ठीक है लेकिन सबसे बड़ी चिंता  इकोनॉमी में धीमेपन के बीच कॉर्पोरेट लोन की मांग में तेजी नहीं आने से है।

2 जून को रिजर्व बैंक के रेपो रेट में चौथाई परसेंट की कटौती करते हुए 7.25% करने के तुरंत बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बेस रेट 0.15% घटाकर 9.70% कर दिया था। अप्रैल में जब  ICICI बैंक 0.25 % बेस रेट कम करके 10.75 % किया था तो उस समय SBI ने इसे 0.15% कम करते हुए 9.85% कर दिया था। HDFC बैंक ने बेस रेट में अप्रैल में 0.15% और जून में में 0.15% की कटौती की है।

किस बैंक के लोन कितने सस्ते:
बैंक                                 बेस रेट (%)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया            9.7

एचडीएफसी बैंक                  9.7

ICICI बैंक                           9.7

एक्सिस बैंक                        9.95

बैंक ऑफ बड़ौदा                   10

पंजाब नेशनल बैंक                10

HDFC बैंक का कर्ज भी SBI जितना सस्ता-
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/06/hdfc_17.html

SBI में FD कराने पर कम पैसे मिलेंगे

इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक एक करोड़ रुपए और उससे अधिक की रकम की अलग-अलग अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज में 0.25% की कमी कर दी है। एक साल से अधिक और 455 दिन से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर बैंक अब 8% की बजाय 7.5% का ब्याज देगा।

कोई टिप्पणी नहीं