विप्रो: पहली तिमाही में मुनाफा 3.6% गिरा (QoQ)

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने तिमाही आधार पर इस साल की पहली तिमाही के मुनाफे में 3.6% गिरावट की जानकारी दी है।

कंपनी ने इस साल अप्रैल-जून तिमाही में 2,188 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में ये आंकड़ा 2272 करोड़ रुपए था।

अगर बात कंपनी की कुल आमदनी की करें, कंपनी की आमदनी इस दौरान मामूली बढ़त के साथ 12,171 करोड़ रुपए से 12,371 करोड़ रुपए हो गई। जून तिमाही में कंपनी का EBIT मार्जिन 21% था जबकि इससे पहले की तिमाही में ये 22% था।

कंपनी ने जून तिमाही के दौरान आईटी सेगमेंट में 36 नए क्लाइंट्स जोड़े। 30 जून तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 161,789 थी।

कोई टिप्पणी नहीं