RBI पॉलिसी की पाठशाला

RBI पॉलिसी की पाठशाला
               रेपो रेट:
शॉर्ट टर्म लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर
से बैंकों से ब्याज वसूलता है

           रिवर्स रेपो रेट:
बैंकों की ओवरनाइट रकम पर रिजर्व बैंक
जिस दर पर ब्याज देता है

 
CRR:Cash Reserve Ratio:
               :नकद आरक्षित अनुपात
सभी बैंकों को अपनी कुल कैश रिजर्व का एक
निश्चित हिस्सा रिजर्व बैंक के पास रखना होता
है, जिस पर ब्याज नहीं मिलता है





             SLR: Statutory Liquidity Ratio:
                 : सांविधिक तरलता अनुपात
कमर्शियल बैंकों के लिए अपने हर दिन के कारोबार के
अंत में नकद, सोना और सरकारी सिक्योरिटीज में
इन्वेस्टमेंट के तौर पर एक खास रकम रिजर्व बैंक के
पास रखना जरूरी होता है, जिसे वह किसी भी आपात
देनदारी को पूरा करने में इस्तेमाल कर सकें

       MSF: Marginal Standing Facility Rate:
               : मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी
               :सीमांत स्‍थायी सुविधा दर
इसमें सभी शेड्यूल कमर्शियल बैंक एक रात के लिए अपने कुल
डिपॉजिट का 1 % तक लोन ले सकते हैं। बैंकों को यह
सुविधा शनिवार को छोड़कर सभी वर्किंग डे में मिलती है।


--------------------------------------------
RBI 1की मौजूदा दरें
रेपो रेट: 6.75%
रिवर्स रेपो रेट: 5.75%
CRR:4%
SLR:21.5%
MSF: 7.75%
बैंक रेट: 7.75%
बेस रेट:9.70-10.00%
सेविंग्स डिपॉजिट रेट:4%


कोई टिप्पणी नहीं