अक्टूबर CPI महंगाई दर बढ़कर 5.00% हुई

इस साल अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई दर यानी खुदरा महंगाई दर (CPI) सितंबर के मुकाबले बढ़ी है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज अक्‍टूबर, 2015 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर 5.54 फीसदी (अनंतिम) रही, जो अक्‍टूबर 2014 में 4.76 फीसदी थी। इसी तरह शहरी क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर अक्‍टूबर, 2015 में 4.28 फीसदी (अनंतिम) आंकी गयी, जो अक्‍टूबर 2014 में 4.47 फीसदी थी। ये दरें सितंबर, 2015 में क्रमशः 5.05 तथा 3.61 फीसदी (अंतिम) थीं। 

केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज अक्टूबर, 2015 के लिए उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े भी जारी किए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएफपीआई आधारित महंगाई दर 5.18 फीसदी (अनंतिम) रही, जो अक्‍टूबर 2014 में 3.98 फीसदी थी। इसी तरह शहरी क्षेत्रों के लिए सीएफपीआई आधारित महंगाई दर अक्‍टूबर, 2015 में 5.47 फीसदी (अनंतिम) आंकी गई, जो अक्‍टूबर 2014 में 3.36 फीसदी थी। ये दरें सितंबर, 2015 में क्रमशः 4.05 तथा 3.45 फीसदी (अंतिम) थीं। 

अगर शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों पर समग्र रूप से गौर करें तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर अक्‍टूबर, 2015 में 5.00 फीसदी (अनंतिम) आंकी गई है, जो अक्‍टूबर, 2014 में 4.62 फीसदी थीं। वहीं, सीपीआई पर आधारित महंगाई दर सितंबर, 2015 में 4.41 फीसदी (अंतिम) थी। इसी तरह यदि शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों पर समग्र रूप से गौर करें तो उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित महंगाई दर अक्‍टूबर, 2015 में 5.25 फीसदी (अनंतिम) रही है, जो अक्‍टूबर, 2014 में 3.88 फीसदी थी।
CPI, CFPI महंगाई दर: (%) 

इंडेक्स     अक्टूबर 2015               सितंबर 2015      
              (अस्थायी)                   (अंतिम)                
CPI         5.00                          4.41                    
CFPI       5.25                          3.88                    

अक्टूबर में दाल की महंगाई दर 33.25% दर्ज की गई।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें: www.mospi.gov.in

((खुदरा महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, सितंबर CPI@4.41%
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/cpi441.html

((CPI महंगाई आंकड़ों पर नजर रखना क्यों है जरूरी
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/cpi_14.html

कोई टिप्पणी नहीं