रेपो रेट में 0.25% की कटौती, लोन सस्ते होने की उम्मीद, घटेगी EMI

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश करते हुए रेपो रेट में 25 बेस‍िस प्वॉइंट यानी 0.25% की कटौती कर दी है। इससे रेपो रेट घटकर 6.75% से कम होकर 6.50% हो गया है। इस 0.25% की कटौती के बाद रेपो रेट मार्च 2011 यानी पांच सालों के बाद सबसे निचले स्तरों पर आ गया है।

रिजर्व बैंक के इस फैसले से बैंक बेस यानी मिनिमम लेंडिंग रेट घटा सकते हैं जिससे ईएमआई में कमी के अलावा होम, ऑटो, व्यक्तिगत लोन समेत सभी तरह के लोन सस्ते हो सकते हैं।

हालांकि आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.75% करने का ऐलान किया है जबकि CRR में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐलान से ठीक पहले तक मौजूदा रेपो रेट है 6.75% था जबकि रिवर्स रेपो रेट है 5.75% था। सीआरआर 4% था जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजन  ने क्या कहा-
-2016-17 में विकास दर 7.6% रह सकती है।
-कटौती से पहले ही बैंक सस्ता लोन देने में सक्षम हैं।
-0.25% कटौती पहले दे सकते थे बैंक।
-कटौती के बाद अब बैंक 0.50% सस्ता कर सकते हैं लोन।
-बैंकों की हालत में सुधार देखकर खुशी हो रही है।
नई दरें: 
रेट                          अब (%)                      पहले (%)
>रेपो रेट                    6.50                          6.75
>रिवर्स रेपो रेट            6                               5.75
>मार्जिनल स्टैंडिंग
फैसिलिटी रेट (MSF)    7                                7.75
>कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 4                               4

>मौद्रिक पॉलिसी की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें-

>रघुराम राजन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो लिंक-

((जानिए बेस रेट से कितना कम है नई प्रणाली पर आधारित कर्ज की दर ( MCLR)


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं