अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़कर 5% के ऊपर पहुंची

अप्रैल में खुदार महंगाई ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल में देश की खुदरा महंगाई दर (CPI) बढ़कर 5.39% पर पहुंच गई, जबकि मार्च में 4.83% थी और पिछले साल अप्रैल में 4.87% थी।

अप्रैल में सालाना आधार पर दाल और उससे जुड़े प्रोडक्ट 34% महंगे हुए जबकि सब्जियां करीब 5% और चीनी 11 % महंगी हुई। मसालों के दाम भी करीब 10% बढ़े हैं।

> उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CPI) (%): 
अप्रैल 2016 (अस्थाई)   मार्च 2016 (अंतिम)      अप्रैल  2015 (अंतिम)
5.39                                 4.83                          4.87

>उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CFPI) (%): 
अप्रैल 2016 (अस्थाई)   मार्च 2016 (अंतिम)      अप्रैल 2015 (अंतिम)
6.32                                 5.21                        5.11

((मार्च में खुदरा महंगाई (CPI) में कमी, फरवरी के 5.26% के मुकाबले 4.83%
((फाइनेंस का फंडा: भाग-12, CPI महंगाई क्या है 

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं