गुरुवार को डाओ जोंस 91 अंक फिसला, सोना करीब 20 डॉलर लुढ़का, कच्चा तेल भी कमजोर

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को जून में फेड द्वारा ब्याज बढ़ाने के संकेत के बीच भारी बिकवाली देखी गई। यूरोपीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। सोने की चमक फीकी पड़ी और करीब 20 डॉलर प्रति औंस सस्ता हुआ। कच्चा तेल भी कमजोर बंद हुआ।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अप्रैल बैठक की मिनट्स में जून में ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। मिनट्स में कहा गया है कि अगर आंकड़े अनुकूल रहे तो ब्याज बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 91.22 अंक, S&P 500 ने 7.59 अंक और नैस्डेक ने 26.59 अंकों की कमजोरी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 112.45 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 147.34 अंक और फ्रांस के कैक इंडेक्स ने 36.76 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार किया।

-US क्रूड ( WTI) $0.03 गिरकर $48.16 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $0.08 सस्ता $48.85 प्रति बैरल पर बंद हुआ
-सोना जून वायदा (Gold Future For June Delivery) $19.60 प्रति औंस घटकर   
$1,254.80 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)


((डाओ जोंस बुधवार को स्थिर बंद हुआ, सोना-कच्चे तेल में सुस्ती, जून में अमेरिका ब्याज बढ़ने के संकेत

((आज (20 मई ) के नतीजे: आदित्य बिड़ला नुवो, ITC, ब्रिटानिया, व्हर्लपुल, जस्ट डायल, कॉफी डे



Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं