जून में खुदरा महंगाई (CPI) करीब-करीब स्थिर, लेकिन खुदरा खाद्य महंगाई बढ़ी

इस साल जून में खुदरा महंगाई दर (CPI)  5.77% दर्ज की गई, जो कि इस साल मई में 5.76% और पिछले साल जून में 5.40% थी। हालांकि, इस दौरान खुदरा खाद्य महंगाई दर में जोरदार बढ़ोतरी चिंता का वजह बनी हुई है। पिछले साल जून में ये 5.48% थी जबकि इस साल जून में ये बढ़कर 7.79% हो गई है।

इस दौरान सब्जियों के दाम 14.74%, दाल और उसके उत्पाद के दाम 26.86% जबकि चीनी और मिठाइयों  के दाम 26.86% बढ़े।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय खुदरा मुद्रास्फीति के आकलन के लिये चुनिंदा शहरों तथा गांवों से
आंकड़े एकत्रित करता है।

> उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CPI) (%): 
जून 2016 (अस्थाई)   मई 2016 (अंतिम)      जून  2015 (अंतिम)
5.77                                 5.76                          5.40

>उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CFPI) (%): 
जून 2016 (अस्थाई)   मई 2016 (अंतिम)      जून 2015 (अंतिम)
7.79                                 7.47                       5.48
CFPI- Consumer Food Price Index


((मई में खुदरा महंगाई 19 महीने की ऊंचाई पर, CPI@5.76%
((फाइनेंस का फंडा: भाग-12, CPI महंगाई क्या है 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं