जीएसटी ज्ञान GST Gyan-11: संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।

प्रश्नः 11. संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।
उत्तरः विधेयक की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
-वस्तु और सेवा कर विषय पर कानून बनाने के लिए संसद और राज्य विधायिकाओं को एक साथ शक्ति दी गई।
-केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेवा कर, अतिरिक्त सीमा शुल्क जिसे सामान्य रूप से काउंटर वेलिंग ड्यूटी कहा जाता है तथा विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क जैसे विभिन्न केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर इसमें समाहित हो जाएगें।

-राज्य वैल्यू ऐडेट टैक्स/सैल्स टैक्स, मनोरंजन कर (स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स से अलग), केन्द्रीय बिक्री कर (टैक्स केन्द्र लगाता है और संग्रह राज्य करते है), ऑक्टराय, इंट्री टैक्स, परचेज टैक्स, लग्जरी 
टैक्स तथा लॉटरी, सट्टे और जुए पर टैक्स।

-संविधान के विशेष महत्व की घोषित वस्तुओं की अवधारणा समाप्त।

-वस्तुओं और सेवाओं के अंतर-राज्य कारोबार पर एकीकृत वस्तु और सेवा कर लगाने का प्रावधान।
-मानवीय खपत के लिए नशीली शराब को छोड़कर सभी वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी लगाया जाएगा। 
पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर बाद की तिथि से जीएसटी लगाया जाएगा। यह तिथि वस्तु और सेवा कर 
परिषद की सिफारिश पर अधिसूचित की जाएगी।

-पांच वर्षों तक राज्यों को वस्तु और सेवा कर लागू करने में हुए राजस्व नुकसान के लिए मुआवजा।
-वस्तु और सेवा कर से संबंधित विषयों की जांच के लिए वस्तु और सेवा कर परिषद का गठन तथा टैक्स दरें, टैक्स, सेस तथा सम्मिलित अधिभार छूट सूची तथा न्यूनतम सीमा, मॉडल जीएसटी कानून आदि पर केन्द्र और राज्यों को सिफारिश। यह परिषद केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करेगी और सभी राज्य सरकारें इसकी सदस्य होंगी।
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-10: जीएसटी के अंतर्गत आयात पर टैक्स किस तरह लगेगा।
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-9: जीएसटी लागू करने में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का उपयोग कैसे किया जाएगा।
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-7: क्या जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत वस्तु और सेवाओं के बीच क्रेडिट का आड़े-तिरछे अतिरिक्त उपयोग किया जा सकता है?
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-6: सीजीएसटी तथा एसजीएसटी  टैक्स कैसे लगाया जाएगा।
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-5: भारत में जीएसटी का प्रशासनिक स्वरूप कैसा होगा?
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-4: GST के अस्तित्व में आने की कहानी 
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-3: केन्‍द्र और राज्‍य स्‍तर पर कौन से करों को जीएसटी में शामिल किया जा रहा है
जीएसटी ज्ञान GST Gyan-2: जीएसटी से क्‍या लाभ हैं?


1 टिप्पणी