अगस्त में खुदरा महंगाई दर घटी, CPI@5.05%, CFPI@5.91%

इस साल अगस्त  में सालाना आधार पर खुदरा महंगाई दर (CPI) 5.05% दर्ज की गई, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 3.74% थी और इस साल जुलाई में 6.07% थी। अगर खुदरा खाद्य महंगाई दर की बात करें तो पिछले साल अगस्त में CFPI (खुदरा खाद्य महंगाई दर) 2.20% थी जो कि इस साल अगस्त में बढ़कर 5.91% हो गई है। इस साल जुलाई में CFPI 8.35% थी। 

इस दौरान सब्जियों के दाम 1.02%, दाल और उसके उत्पाद के दाम 22.01% जबकि चीनी और मिठाइयों  के दाम 24.75% बढ़े. जबकि अंडा 9.58% महंगा हुआ। 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय खुदरा मुद्रास्फीति के आकलन के लिये चुनिंदा शहरों तथा गांवों से  आंकड़े एकत्रित करता है।

> उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CPI) (%): 
अगस्त 2016 (अस्थाई)   जुलाई 2016 (अंतिम)      अगस्त 2015 (अंतिम)
5.05                                     6.07                                       3.74

>उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CFPI) (%): 
अगस्त 2016 (अस्थाई)   जुलाई 2016 (अंतिम)     अगस्त 2015 (अंतिम)
5.91                                            8.35                            2.20
CFPI- Consumer Food Price Index

((जुलाई में खुदरा महंगाई की छलांग, CPI@6.07%, CFPI@8.35%
((फाइनेंस का फंडा: भाग-12, CPI महंगाई क्या है 
(शेयर बाजार पर beyourmoneymanager के लेख 
((ये दिसंबर तिमाही को कुछ Q2, कुछ Q3 तो कुछ Q4 क्यों बताते हैं ?
((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री 
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें? 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
(शेयर बाजार में उतरने से पहले डमी रूप में रफ कॉपी पर शेयर खरीदता-बेचता रहा: प्रशांत कुमार बशिष्ठ, रीटेल इन्वेस्टर
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं