औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में सुस्त पड़ा, मैन्युफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स उत्पादन में गिरावट

इस साल अप्रैल महीने के औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों ने हाल ही में जारी जीडीपी आंकड़ों से बने उत्साह के माहौल पर पानी फेर दिया है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के उद्योगों का बैरोमीटर माना जाने वाला औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अप्रैल में 0.8% घट गया। पिछले साल अप्रैल में सूचकांक 3.01% बढ़ा था।

बता दें कि फरवरी और मार्च में लगातार दो महीने बढ़ने के बाद आईआईपी में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले साल नवंबर से इस साल जनवरी तक लगातार तीन महीने औद्योगिक उत्पादन घटा था। अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स उत्पादन में आई गिरावट से आईआईपी को जोरदार झटका लगा है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सूचकांक में शामिल 22 प्रमुख उद्योग समूहों में से नौ का उत्पादन अप्रैल में घटा है।

अप्रैल 2016-17 में IIP (%)(Y-o-Y): 
कुल: 3.01% (अप्रैल 2015-16)vs (-0.8%) (अप्रैल 2016-17)         
>सेक्टर                अप्रैल 2015-16      अप्रैल 2016-17
-माइनिंग                  -0.6                       1.4
-----------------------------------------------------------------------
-मैन्युफैक्चरिंग            3.9                       -3.1
------------------------------------------------------------------------
-इलेक्ट्रिसिटी             -0.5                       14.6
------------------------------------------------------------------------
-बेसिक गुड्स              2.6                         4.8
------------------------------------------------------------------------
-कैपिटल गुड्स            5.5                          -24.9
---------------------------------------------------------------------------
-इंटमीडिएट गुड्स          2.3                        3.7
---------------------------------------------------------------------------
-कंज्यूमर ड्यूरेबल्स गुड्स   2.8                      -1.2
------------------------------------------------------------------------------                                

((मार्च में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त, माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स सेक्टर ने दिया झटका 
((2015-16 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 7.9% हुई, 5 साल में सबसे अधिक 
((फाइनेंस का फंडा: भाग-16, क्या है IIP 


कोई टिप्पणी नहीं