डाओ जोंस गुरुवार को 23 अंक लुढ़का, सोना और कच्चा तेल हुआ सस्ता

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को आज आने वाली जॉब रिपोर्ट से पहले मिले-जुले रुझान के साथ बंद हुए जबकि यूरोपीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सोने की चमक फीकी पड़ी वहीं कच्चा तेल भी करीब 5% सस्ता हुआ। कच्चे तेल में गिरावट भारतीयों के लिए अच्छा संकेत है। कच्चा तेल सस्ता होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद एक बार फिर बढ़ी है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 22.74 अंक और S&P 500 इंडेक्स ने 1.83 अंक की गिरावट जबकि नैस्डेक ने 17.65 अंकों की बढ़त दर्ज की। उधर, यूके के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 70.20 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 45.52 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 32.55 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार किया।

-अमेरिका में आज जून की नॉन-फार्म पेरोल्स रिपोर्ट की घोषणा होगी। मई में रिपोर्ट निराशाजनक थी
-US क्रूड अगस्त वायदा ( WTI) $2.29 या 4.83% गिरकर $45.14 प्रति बैरल पर निपटा
-ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अगस्त वायदा $2.37 या 4.8% सस्ता होकर $46.43 प्रति बैरल पर पहुंचा
-सोना अगस्त वायदा (Gold Future For August Delivery) $5.00 प्रति औंस सस्ता होकर   
$1,362.10 प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)
एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)




((डाओ जोंस बुधवार को 78 अंक चढ़ा, सोना और कच्चा तेल भी महंगा
((US डॉलर के लिए RBI रेफरेंस रेट (07 जुलाई)($1=₹ 67.4972) 
((प्रॉपर्टी बाजार: अनबिके फ्लैट बढ़े, नए प्रोजेक्ट टले, कब आएंगे 'अच्छे दिन'? 
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं