जुलाई में खुदरा महंगाई की छलांग, CPI@6.07%, CFPI@8.35%

इस साल जुलाई में सालाना आधार पर खुदरा महंगाई दर (CPI)  6.07% दर्ज की गई, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 3.69% थी और इस साल जून में 5.77% थी। इस दौरान खुदरा खाद्य महंगाई दर ने तो सालाना आधार पर जोरदार छलांग लगाई है। पिछले साल जुलाई में CFPI (खुदरा खाद्य महंगाई दर) 2.15% थी जो कि इस साल जुलई में बढ़कर 8.35% हो गई है। 

इस दौरान सब्जियों के दाम 14.06%, दाल और उसके उत्पाद के दाम 27.53% जबकि चीनी और मिठाइयों  के दाम 21.91% बढ़े. जबकि अंडा 9.34% महंगा हुआ। 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय खुदरा मुद्रास्फीति के आकलन के लिये चुनिंदा शहरों तथा गांवों से 
आंकड़े एकत्रित करता है।

> उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CPI) (%): 
जुलाई 2016 (अस्थाई)   जून 2016 (अंतिम)      जुलाई 2015 (अंतिम)
6.07                                 5.77                          3.69

>उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CFPI) (%): 
जुलाई 2016 (अस्थाई)   जून 2016 (अंतिम)      जुलाई 2015 (अंतिम)
8.35                                 7.79                       2.15
CFPI- Consumer Food Price Index

((जून में खुदरा महंगाई (CPI) करीब-करीब स्थिर, लेकिन खुदरा खाद्य महंगाई बढ़ी 
((फाइनेंस का फंडा: भाग-12, CPI महंगाई क्या है 
((फाइनेंस का फंडा: भाग-16, क्या है IIP 
(खुद के पैसे, खर्च करें कैसे; जानें 50:30:20 फॉर्मूले से 
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें? 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक


Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं