डाओ जोंस सोमवार को 300 अंक से ज्यादा उछला

सोमवार को भी अमेरिका और यूरोपीय शेयर बाजार में तेजी जारी रही।  अमेरिका में सितंबर में उम्मीद से खराब जॉब रिपोर्ट ने बाजारों में उत्साह भरने का काम किया।

अमेरिका का डाओ जोंस 300 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ के साथ बंद हुआ, वहीं नैस्डेक ने 1.56% की तेजी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन का फुट्जी 100 और जर्मनी का डैक्स इंडेक्स भी करीब 3% तक बढ़े। फ्रांस का कैक 40 तो 3.54% तेजी के साथ बंद हुआ।

खराब जॉब रिपोर्ट की वजह से कुछ जानकार मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अब इस साल शायद ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी करे। कुछ जानकारों को अगले साल मार्च से पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है।

हालांकि, फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन कई मौकों पर इसी साल ब्याज दर में बढ़ोतरी का संकेत दे चुकी हैं।  अमेरिका में 2008 से बी ब्याज दर 0-0.25% पर बनी हुई है जबकि यहां आखिरी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी 2006 में की गई थी।


अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार )-

अमेरिका: सितंबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक
           सितंबर में 1,42,000 नई नौकरियां पैदा हुईं, जबकि
            उम्मीद 2,03,000 की थी
           : बेरोजगारी की दर अभी भी 5.1% पर स्थिर
           :एवरेज आवरली वेजेज 1 सेंट गिरकर $25.09

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)


((शुक्रवार को डाओ जोंस 200 अंक उछला,  US में खराब जॉब रिपोर्ट
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/200-us.html

((अमेरिका ने ब्याज दर स्थिर क्यों रखा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_18.html

((अगर अमेरिका में ब्याज बढ़ा तो भारत पर क्या होगा असर 

http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_9.html

कोई टिप्पणी नहीं