इस साल ₹2,00,000 करोड़ के आईपीओ/FPO की उम्मीद, पिछले साल कंपनियों ने जुटाये थे रिकॉर्ड ₹ 67,000 करोड़ से ज्यादा

तो, इस साल आईपीओ/एफपीओ की बहार का मजा लेने के लिए तैयार रहिये। सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा करीब ₹2,00,000 करोड़ के आईपीओ/FPO की उम्मीद है। इन आईपीओ से जुटाई गई रकम का ज्यादातर इस्तेमाल प्रोजेक्ट के विस्तार और कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। अकेले सरकार ने ही विनिवेश से आईपीओ/FPO के जरिये ₹2,00,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

आइये एक नजर डाल लेते हैं इस साल आने वाले कुछ आईपीओ और उसके जरिये जुटाई जाने वाली अनुमानित रकम पर...
> आने वाले IPOs:
     सेबी से मंजूर IPO/FPO       जुटाई जाने वाली 
                                             अनुमानित राशि (₹ करोड़ में)
1- हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स                        4,000
2-ICICI सिक्योरिटीज                               3,000
3-बंधन बैंक                                            4,500
4-ACME सोलर होल्डिंग्स                      2,200
5-भारत डायनामिक्स                               960
6-रिलायंस जनरल इंश्योरेंस                      1,600
7-आईआरईडीए                                     950
सेबी की मंजूरी का इंतजार है
8-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज                          10,000
9-Sembcorp Energy India                       4,000
10-फ्लेमिंगो ट्रेवेल रिटेल                                2450
11-Srei Equipment Finance                      2,000
12-Nazara Technology                              1,000
                                                  स्रोत- प्राइम डेटाबेस           

जिन कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं उनमें Hindustan Aeronautics, ICICI Securities, Barbeque-Nation Hospitality और Flemingo Travel Retail शामिल है। मार्केट रेगुलेटर सेबी को आईपीओ की मंजूरी के लिए दी गई अर्जी के मुताबिक, इनसे जुटाई गई रकम का ज्यादातर इस्तेमाल प्रोजेक्ट के विस्तार और कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। साथ ही कुछ कंपनियों ने अपनी ब्रांडिंग बढ़ाने के इरादे से भी आईपीओ लाने की इच्छा जताई है। उनमें से Barbeque-Nation Hospitality, ICICI Securities, Bharat Dynamics और Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) को तो सेबी से आईपीओ लाने की हरी झंडी भी मिल चुकी है।  Bharat Dynamics का आईपीओ 13 मार्च को खुलने वाला है। 

भारत डायनामिक्स का आईपीओ 13 मार्च को खुलेगा, जानें कितना है प्राइस बैंड
RITES, Mishra Dhatu Nigam Ltd, Bandhan Bank, IndoStar Capital Finance, Nazara Technologies और Route Mobile के भी आने वाले महीनों में आईपीओ आने की उम्मीद है। 
इस साल अब तक Newgen Software Technologies और Amber Enterprises India समेत पांच से ज्यादा आईपीओ बाजार में आ चुका है। जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार महंगे शेयरों को देखते हुए निवेशक इन आईपीओ में पैसे लगाने को तरजीह दे सकते हैं। 

आपको बता दूं कि साल  2017 में 36 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये ₹ 67,000  करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाई थी, जो कि भारतीय आईपीओ के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आईपीओ से सबसे अधिक रकम 2010 में ₹ 37,535 करोड़ जुटाई गई थी। 

(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: IPO के जरिये खरीदे गए शेयर कितने दिनों तक अपने पास रखते हैं निवेशक?
(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: निवेशक IPO के प्रोस्पेक्टस का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा पढ़ते हैं?
(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: IPO का आवेदन फॉर्म ज्यादातर निवेशक कहां से खरीदते हैं?
(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: IPO के बारे में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है ?
(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: IPO में निवेश के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है?
(सेबी इन्वेस्टर सर्वे 2015: IPO में निवेश पर निवेशकों की क्या राय है?

(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
म्युचुअल फंड के बदल गए नियम, बदलाव से निवेशकों को फायदा या नुकसान, जानें विस्तार से  
((फाइनेंशियल प्लानिंग (वित्तीय योजना) क्या है और क्यों जरूरी है?
((ये दिसंबर तिमाही को कुछ Q2, कुछ Q3 तो कुछ Q4 क्यों बताते हैं ?
((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री 
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें? 
(बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी किताब- बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा)
((मेरा कविता संग्रह "जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक"खरीदने के लिए क्लिक करें 

(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 
((निवेश: 5 गलतियों से बचें, मालामाल बनें Investment: Save from doing 5 mistakes 

कोई टिप्पणी नहीं